{"_id":"5a7757e64f1c1ba3268b8629","slug":"131517770726-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो से ढोया जा रहा था ट्रक का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आटो से ढोया जा रहा था ट्रक का माल
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नियामताबाद। ऑटो का नंबर ट्रक में लगाकर माल ढोया जा रहा है। एआरटीओ प्रवर्तन विजय प्रकाश सिंह ने रविवार को औद्योगिक नगर पुलिस चौकी पर एक ट्रक स्वामी के विरुद्ध तहरीर दी। परिवहन विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।
एआरटीओ विजय प्रकाश सिंह रविवार की सुबह अलीनगर थाना क्षेत्र के बसंतू की मड़ई के समीप हाइवे पर ओवरलोड वाहनों की जांच कर रहे थे। इसमें कुल 12 ओवरलोड वाहनों को सीज कर तीन लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। साथ ही नौ वाहनों को औद्योगिक नगर व तीन वाहनों को अलीनगर पुलिस को सौंपा गया। इसमें एक ओवरलोड वाहन संख्या यूपी 65 एफटी 7728 की जब जांच की गई तो वह नंबर राजेश कुमार नामक व्यक्ति के ऑटो का निकला। जबकि ट्रक का वास्तविक नम्बर यूपी 65 एफटी 8645 है जो चंद्रशेखर सिंह के नाम पर पंजीकृत है। एआरटीओ विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि इस मामले में विधिक राय लेकर औद्योगिक नगर पुलिस चौकी पर तहरीर दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।