फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   स्टेशन पर चलाया विशेष चेकिंग अभियान

स्टेशन पर चलाया विशेष चेकिंग अभियान

Sat, 12 Aug 2017 12:55 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर चलाया विशेष चेकिंग अभियान

विज्ञापन
मुगलसराय। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आतंकी घटनाओं की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। जीआरपी, आरपीएफ की संयुक्त टीम ने डाग स्क्वायड की टीम के साथ ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर जांच पड़ताल की।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आतंकी हमले की आशंका जताई गई है। इस बीच बुधवार की आधी रात में सियालदह से अमृतसर जा रही अकालतख्त एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय से विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी। इसके बाद से सुरक्षा को और कड़े करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके मद्देनजर शुक्रवार को जीआरपी ने प्रभारी आरके सिंह और आरपीएफ मुगलसराय पोस्ट के उपनिरीक्षक जीएस राणा के नेतृत्व में जीआरपी और आरपीएफ जवानों की टीम डाग स्क्वायड के साथ शाम को स्टेशन से गुजरने वाली प्रत्येक ट्रेनों की तलाशी ली। यात्रियों के सामान को मेटल डिटेक्टर से जांच पड़ताल की गई ।ट्रेनों की प्रतीक्षा में बैठे यात्रियों को निर्देश दिया गया कि किसी भी लावारिश वस्तु को हाथ न लगाएं। संदिग्ध वस्तु दिखने पर आरपीएफ, जीआरपी सहित अन्य रेलकर्मियों को सूचना दें। जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि 15 अगस्त तक लगातार जांच अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed