फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   तालाब पर अतिक्रमण का विरोध

तालाब पर अतिक्रमण का विरोध

Mon, 26 Jun 2017 01:51 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
तालाब पर अतिक्रमण का विरोध
सकलडीहा। प्रदेश सरकार द्वारा एंटी भू माफिया टास्क फोर्स का गठन करने के बाद भी तालाबों पर अतिक्रमण धड़ल्ले से जारी है। कुछ ऐसा ही विकास खंड के बर्थरा खुर्द गांव में दिख रहा है। यहां तालाब पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने एंटी भू माफिया टास्क फोर्स टीम के माध्यम से सरकारी भूमि या निजी संपत्ति पर अवैध कब्जा के हटवाने के लिये मंडल से लेकर ब्लॉक चार स्तरीय टीम गठित किया है। शिकायत पर टीम पुलिस फोर्स के साथ अवैध अतिक्रमण सख्ती से हटवाएगी। बावजूद इसके टीम की नजर बर्थरा खुर्द गांव में पहुंची है। यहां कुछ लोगों द्वारा तालाब की भूमि पाटकर अवैध कब्जा कर लिया गया है। इसके कारण तालाब के सुंदरीकरण कार्य बाधित है। ग्राम प्रधान राजबहादूर यादव की शिकायत के बाद भी एंटी भू माफिया टास्क फोर्स टीम कब्जा नही हटाने गई है। इस संबंध में एसडीएम विकास सिंह ने बताया कि अवैध अतिक्रमण को चिह्नित कराकर पुलिस फोर्स के साथ हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed