{"_id":"5700264f4f1c1bad7ff004a9","slug":"13-teen-free-four-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 किशोर मुक्त, चार आरोपी हुए गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
13 किशोर मुक्त, चार आरोपी हुए गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
Updated Sun, 03 Apr 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काम कराने के लिए बिहार से दिल्ली ले जाए जा रहे 13 किशोरों को जीआरपी ने शनिवार दोपहर बाद रेलवे स्टेशन पर मुक्त कराकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बच्चों को स्वयंसेवी संस्था की निगरानी में देने के साथ पुलिस ने उनके अभिभावकों को सूचना भी दे दी।
जीआरपी प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर शनिवार को दोपहर बाद लगभग ढाई बजे चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान स्टेशन के पूर्वी आउटर पर 13 किशोरों के साथ चार लोग दिखे। वे पुलिस को देखकर भागने लगे। उन सभी को रोककर किशोरों के बारे में पूछा गया तो वे कुछ बता नहीं सके। इस पर सभी को थाने लाया गया।
यहां पूछताछ की गई तो चारों आरोपियों की पहचान विजय ऋषि निवासी रामपुर अररिया बिहार, अलीमुनि निवासी सासन थाना हंताबाद पश्चिम बंगाल, परवेज आलम निवासी सिमरिया थाना कस्बा पुररिया बिहार और मोहम्मद अनवर निवासी सिमराहा अररिया बिहार के रूप में हुई।
विज्ञापन
इन सभी ने बताया कि वे किशोरों को लेकर दिल्ली जा रहे थे। बताया कि किशोरों को प्लाईवुड और अन्य सामान बनाने वाली फैक्ट्रियों में दे देते हैं। इसके बदले उन्हें अच्छा कमीशन मिलता है। प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि चारों पहले भी कई किशोरों को दिल्ली और हरियाणा भेज चुके हैं। बताया कि सभी किशोरों को स्वयंसेवी संस्था को सौंप दिया गया है। बच्चों के अभिभावकों को सूचना दे दी गई।