{"_id":"5c23d5b2bdec2257114a90f1","slug":"121545852338-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर व मोबाइल ठगने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर व मोबाइल ठगने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना हाइवे चौराहे के पास से बुधवार को पुलिस ने दो ठगों को गिरफ्तार किया। दोनों ठग गत 10 दिसंबर को एक व्यक्ति को झांसा देकर उसका ट्रैक्टर व मोबाइल लेकर भाग गए थे। भुक्तभोगी की तहरीर पर थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी।
बबुरी थाना क्षेत्र के गोगहरा मड़ईपर निवासी लोरिक यादव के पास 10 दिसंबर को दो लोग बाइक से पहुंचे। उन्होंने लोरिक से रेमा मोड़ से बोरिंग की पाइप व मशीन ट्रैक्टर से लाने के लिए भाड़ा तय किया। भाड़ा तय होने के बाद उनमें से एक ठग ट्रैक्टर पर बैठ गया। वहीं दूसरा बाइक लिए साथ चलने लगा। गोधना चौराहे पहुंचने पर ट्रैक्टर सवार ठग ने लोरिक से नाश्ता करने को कहा। इस पर तीनों नाश्ता करने लगे। इसी बीच ट्रैक्टर सवार ठग किसी बहाने ट्रैक्टर के पास पहुंचा व ट्रैक्टर लेकर चला गया। वहीं दूसरा व्यक्ति लोरिक से उसका मोबाइल मांगकर देखने लगा। भुक्तभोगी ने इसकी तहरीर अलीनगर थाने में दी थी। प्रभारी निरीक्षक अतुल नारायण सिंह ने एसआई वीरबहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मामले की जांच सौंपी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गोधना चौराहे के पास से दोनों ठगों को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर व मोबाइल बरामद कर लिया। इस बाबत सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पकड़े गए ठगों में बबुरी थाना क्षेत्र के महदेउर निवासी लालू यादव व अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा निवासी वीरू कुमार शामिल हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर अगली कार्रवाई की जा रही है।