{"_id":"5aecb7964f1c1b6e098b8034","slug":"121525462934-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगलसराय में रेल टिकट की दलाली के खेल का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुगलसराय में रेल टिकट की दलाली के खेल का खुलासा
Updated Sat, 05 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। रेलवे सुरक्षा बल और सीआईबी की टीम ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन आरक्षण काउंटर पर चल रहे टिकट की दलाली के खेल का खुलासा किया है। छापेमारी कर टिकटों की दलाली करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक रिजर्वेशन टिकट भी बरामद हुआ है।
मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर आरक्षण टिकटों के दलाली का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। 30 अप्रैल को सीआईबी और आरपीएफ ने काउंटर से गलत नाम से टिकट बनवाते समय दो लोगों को गिरफ्तार किया था। बावजूद इसके गलत ढंग से टिकट बनवाने का सिलसिला नहीं थमा। शुक्रवार को दोपहर में एक बार फिर आरपीएफ मुगलसराय पोस्ट के उपनिरीक्षक राजीव कुमार, सहायक उपनिरीक्षक गोविंद सिंह और सीआईबी की टीम संयुक्त रूप से आरक्षण काउंटर पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को पकड़ा। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम शैलेन्द्र कुमार उर्फ राधेश्याम निवासी बबुरी बताया। उसके पास से दूसरे के नाम से बना रिजर्वेशन टिकट, दो ब्लैंक रिजर्वेशन फार्म, एक फरा हुआ रिजर्वेशन फार्म और एक हजार रुपये बरामद हुआ। पूछताछ में उसने लंबे समय से टिकटों की दलाली में संलिप्तता की बात स्वीकार की। रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मुगलसराय पोस्ट प्रभारी बीएन मिश्र ने बताया कि सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है।