{"_id":"5a8c766d4f1c1ba3378b5205","slug":"121519154797-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंधक ने लीक कराया था पेपर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रबंधक ने लीक कराया था पेपर
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। भौतिक विज्ञान की परीक्षा में पेपर लीक और छाया प्रति बाजारों में बेचे जाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को मामले का खुलासा किया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से बताया कि पूरे प्रकरण में एक विद्यालय का प्रबंधक, एक कोचिंग संचालक और एक शिक्षक शामिल रहे। डीएम ने बताया कि प्रबंधक देर रात को अपने यहां से पेपर निकालता था तथा रात में ही शिक्षक से हल कराकर सुबह उसे छोड़ देता था। एसपी ने बताया कि जांच में पाया गया कि जिस कमरे में पेपर रखा था उस कमरे में सीसी कैमरा नहीं लगा है। पुलिस ने उनके पास से दोनों प्रश्नपत्रों की छाया प्रति के साथ ही बेचे गए साल्व्ड पेपर के 8200 रुपये तथा दो मोबाइल बरामद किया। आरोपितों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चंदौली पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट के निर्देश पर उन्हें जेल भेज दिया गया।बीते 15 और 17 फरवरी को इंटर क्रमश: प्रथम और द्वितीय प्रश्न पत्र के जनपद लीक होने के बाद से जिला प्रशासन की छवि पर बट्टा लगना शुरू हो गया था। इससे परेशान जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और शिक्षा विभाग ने नकल माफियाओं को चंगुल में लेना शुरू कर दिया। डीएम हेमंत कुमार और एसपी संतोष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि मौलाना आजाद इंटर कालेज नौदर का प्रबंधक रूहुल अमीन अपने विद्यालय से देर रात पेपर निकालकर सैयदराजा के काजीपुर स्थित केरला पब्लिक स्कूल के शिक्षक जितेंद्र कुमार से पेपर हल करवाता था। सुबह उसे छोड़ दिया जाता था। शिक्षक अपनी मेमोरी के आधार पर दोनों प्रश्न पत्रों के हल किए गए उत्तर अपने परिचित कोचिंग संचालक बलुआ थाना क्षेत्र के बछौली गांव निवासी रंजन को देता था जिसे रंजन अपने कोचिंग के छात्रों को बेचता था। यही बेचा गया साल्व्ड पेपर वायरल होने पर परीक्षा की शुचिता पर प्रश्न चिह्न लगा दिया। साल्व्ड पेपर के मिलान के बाद सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम एक्टिव हुई और सोमवार की रात उन्हें धर दबोचा। आरोपितों को गिरफ्तार करने वाली टीम में सीओ के साथ चंदौली कोतवाली प्रभारी अश्विनी चतुर्वेदी, कस्बा प्रभारी चंदौली देवेंद्र सिंह यादव और एसएसआई चंदौली घनश्याम मणि त्रिपाठी शामिल रहे।
विज्ञापन