{"_id":"5c801e76bdec2214422f9989","slug":"11551900278-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ लाख छीनने वालों की आठ दिन से तलाश रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। रेलकर्मी से आठ लाख रुपये छिनने वाले बदमाशों तक पुलिस घटना के आठ दिन बाद भी नहीं पहुंच पाई है। क्राइम ब्रांच के साथ पुलिस की पांच टीमें दबिश दे रही हैं लेकिन पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। गौरतलब है कि 28 फरवरी को नगर स्थित एसबीआई बैंक के बाहर से रेलकर्मी शिवशंकर सिंह से आठ लाख रुपये की छिनैती हुई थी। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका है। पुलिस को रुपये छीनने वालों की लोकेशन बिहार के कटिहार में मिली है लेकिन सभी पकड़ से दूर हैं। सीओ त्रिपुरारी पांडेय का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसी टीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।