{"_id":"59555abc4f1c1be4488b481c","slug":"11498766012-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिक लड़की के साथ युवक ने किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिक लड़की के साथ युवक ने किया दुराचार
Updated Fri, 30 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के पर्वतीय वन क्षेत्र स्थित एक गांव में मंगलवार की रात गांव के ही एक युवक द्वारा गांव की किशोरी के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने घर पर पहुंचकर परिवारवालों को इससे अवगत कराया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को आईपीसी की धारा 376, 506 तथा 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ही आरोपी युवक फरार बताया गया है।
मंगलवार की रात खेत में शौच के लिए गई किशोरी को गांव के युवक ने दुराचार किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया। होश में आने के बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर परिवारवालों को आपबीती सुनाई। मामला प्रकाश में आते ही गांव के लोगों ने बुधवार को सुलह-समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन विफल होने पर गुरुवार को कोतवाली पहुंचे पीड़िता के पिता ने घटना के संबंध में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया। क्षेत्राधिकारी प्रदीप चंदेल ने बताया कि इस मामले में आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।