फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   आरक्षित वन क्षेत्र से पौधों को काटने पर 1 17-50-44

आरक्षित वन क्षेत्र से पौधों को काटने पर 1 17-50-44

Sat, 13 Apr 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
आरक्षित वन क्षेत्र से पौधों को काटने पर 1 17-50-44
नौगढ़। तहसील क्षेत्र के आरक्षित वन क्षेत्र अतरवा मे विशेष पौधरोपण अभियान के तहत लगाए गए पौधों को चोरी से काट दिया गया है। करीब एक हजार से अधिक पौधों को काट दिया गया है। जानकारी होने पर वन विभाग ने 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इससे पौधे काटने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर के अंतर्गत जय मोहनी रेंज में वर्ष 2017-18 में मुख्यमंत्री की ओर से चलाए गए भू माफियाओं की नकेल कसने और अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्रवाई के दौरान जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह एवं प्रभागीय वन अधिकारी रामनगर मनोज खरे की उपस्थिति में अतरवा गांव के आरक्षित वन क्षेत्र भाई सावड़ा कंपार्टमेंट नंबर 14 पर जेसीबी मशीन लगाकर सुरक्षा खाई खोदकर अतिक्रमणकारियों के चंगुल से मुक्त कराया था। वहां वन विभाग ने 18 हेक्टेयर में सामाजिक वानिकी योजना से गड्ढा खुदाई कर बोना नाली में कट सागौन, बबूल एवं अन्य प्रजातियों के चार फीट के पौधे लगाए थे। सूत्रों की माने तो इधर बीच लोकसभा चुनाव के चलते कुछ राजनैतिक दल के लोगों ने स्थानीय लोगों के वोट के चक्कर में कब्जा करने के लिए पौधे ही कटवा दिए। सूचना मिलने पर पहुंचे वनरक्षक राजाराम पाल ने मना कर दिया तो उनको भी मारने के लिए दौड़ा लिया। उसने रेंज कार्यालय भागकर घटना की जानकारी दी। वन क्षेत्राधिकारी जय मोहनी कुंज मोहन वर्मा ने 18 लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर नौगढ़ थाने में भारतीय वन संरक्षण एवं भारतीय वन्य जीव अधिनियम के मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ नक्सल नीरज सिंह ने बताया कि पौधे काटने वालों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed