फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पांच हजार लोग शांति व्यवस्था के तहत पाबंद

पांच हजार लोग शांति व्यवस्था के तहत पाबंद

Tue, 26 Mar 2019 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
पांच हजार लोग शांति व्यवस्था के तहत पाबंद

विज्ञापन
सकलडीहा। आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने को लेकर पुलिस विभाग ने कमर कस ली है। एसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर सकलडीहा सर्किल के सभी थानों में पांच हजार से अधिक लोगों को शांति व्यवस्था के तहत पाबंद किया गया है। इसके अलावा चार लोगों को गैंगेस्टर व 48 लोगों के खिलाफ प्राथमिक गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है। पुलिस के इस कार्रवाई से खलबली मची हुई है।

लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही जिला प्रशासन की ओर से गैंगेस्टर व हिस्ट्रीशीटर, जिला बदर और शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। इसके अलावा विभिन्न मुकदमों के तहत लोगों को पांबद भी किया जा रहा है। इस क्रम में सकलडीहा कोतवाली में 135 मुकदमों के तहत 1092 लोगों को शांति व्यवस्था के तहत पाबंद कर दिया गया है। जिसमें 110 के खिलाफ प्राथमिक गुंडा, दो के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। वही कंदवा थाने में 92 मुकदमों के तहत 1278 को पाबंद किया गया है। दो के खिलाफ गैंगेस्टर और चार के खिलाफ प्राथमिक गुंडा की कार्रवाई हुई है। वहीं बलुआ थाने में 145 मुकदमों के तहत 1260 लोगों को पाबंद करने के साथ सात को प्राथमिक गुंडा में पाबंद किया गया है। धीना थाने में 39 मुकदमों के तहत 234 को व धानापुर में 105 मुकदमों के तहत 1279 लोगों को पाबंद कर सात के खिलाफ प्राथमिक गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई है। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इस उद्देश्य से मंगलवार को सभी सर्किल के थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों के साथ बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed