फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पोखरे पर हो रहे अतिक्रमण को कस्बा के लोगों ने रोका

पोखरे पर हो रहे अतिक्रमण को कस्बा के लोगों ने रोका

Sun, 10 Mar 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
पोखरे पर हो रहे अतिक्रमण को कस्बा के लोगों ने रोका

विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर में शनिवार को पोखरा पाटने के विरोध में कस्बावासी सड़क पर उतर आए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी लदे ट्रैक्टर को वापस करा दिया। वहीं कस्बे के लोगों को समझाकर शांत कराया कि पोखरे पर अतिक्रमण नहीं होगा। तब जाकर लोग शांत हुए।

कई दिनों से कुछ लोगों ने पोखरे पर मिट्टी गिरवानी शुरू की। शनिवार को कस्बा के लोग इसके विरोध में उतर आए और मिट्टी डाल रहे ट्रैक्टरों को रोकने लगे। इसपर मिट्टी गिराने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंच गई। कब्जा कर रहे लोगों का तर्क था कि पोखरे की उक्त जमीन नंबर की है। वे अपनी जमीन पर मिट्टी गिरवा रहे हैं। वहीं विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि पोखरे का अस्तित्व सैकड़ों वर्षों से है। पोखरे को पाटने के लिए कब्जाधारियों ने एक गरीब महिला का घर भी गिरा दिया है। बाद में पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने रास्ते को ईंट से बंद कर दिया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा पोखरों का संरक्षण किए जाने का आदेश दिए जाने के बाद तत्कालीन एसडीएम ने पोखरे की खोदाई भी कराई थी। बावजूद इसके कुछ अतिक्रमणकारी पोखरे पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। कस्बे में अधिकांश गरीब तबके के लोग रहते हैं। नालियों की व्यवस्था न होने से उनके घरों से निकला पानी इसी पोखरे में जाता है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल सहित डीएम व एसपी से करने की बात कही है। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि पोखरे पर मिट्टी डालने को लेकर हुए विवाद की सूचना पर पुलिस भेजी गई थी। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed