फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   संदिग्ध परिस्थति में वृद्ध ट्राली चालक की मौत

संदिग्ध परिस्थति में वृद्ध ट्राली चालक की मौत

Sat, 07 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थति में वृद्ध ट्राली चालक की मौत

विज्ञापन
पड़ाव। रामनगर थाना अंतर्गत अवधूत भगवान राम समाधि स्थल के समीप लकड़ी की दुकान पर वृद्ध ट्राली चालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव शुक्रवार की सुबह दुकान में पड़ा ह़ुआ था। मृतक की पत्नी ने दुकान संचालक पर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत चौरहट गांव में रेलवे लाइन के किनारे मुंडे सोनकर (60) पत्नी और बच्चों के साथ मड़ई लगाकर रहता था। वह रिक्शा ट्राली चलाकर जीविकोपार्जन करता था। गुरुवार को वह ट्राली लेकर स्थानीय चौराहे से सटे सूजाबाद पुलिस चौकी अंतर्गत अवधूत भगवान राम समाधि स्थल के समीप लकड़ी के टाल पर गया था। देर होने पर मुंडे के लड़के मनोज और राजू पहुंचे लेकिन पिता ने बाद में आने की बात कह कर उन्हें वापस भेज दिया। सुबह लकड़ी की दुकान संचालक दुकान पर पहुंचा तो मुुंडे मृत पड़ा था। उसने मुंडे के परिवार वालों को सूचित किया। वहीं वृद्ध की मौत की खबर लगते ही लोगों की भीड़ जुट गई। वृद्ध के चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो मारपीट के बाद गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। मुंडे की मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी लालमनि, बेटे दरोगा, मनोज, चिंटू और पुत्री गीता पहुंच गई। पत्नी लालमनि ने दुकान संचालक पर उसके पति की हत्या का आरोप लगाते हुए चौकी में तहरीर दी है। सूजाबाद चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि अभी तक किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed