फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कांबिंग के दौरान बम मिलने की आशंका

कांबिंग के दौरान बम मिलने की आशंका

Fri, 24 Nov 2017 01:10 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
कांबिंग के दौरान बम मिलने की आशंका
नौगढ़। चंद्रप्रभा रेंज के धुसुरिया जंगल में गुरुवार को जनपद की पुलिस और सीआरपीएफ जवानों के कांबिंग के दौरान जमीन में छिपाकर रखा गया डिब्बा बम बरामद हुआ। इससे हड़कंप मच गया। चंद्रप्रभा चौकी प्रभारी ने इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल को दी। एसपी ने आई रेंज को घटना से अवगत कराते हुए वाराणसी से बम डिस्पोजल दस्ते को बुलाया। रात आठ बजे मैदानी क्षेत्र में ले जाकर बम निरोधक दस्ते ने उसे डिफ्यूज किया तो नट बोल्ट से कसा डिब्बे का ढक्कन खुल गया और उसमें से करीब एक किलोग्राम मिट्टी का रूप ले चुुका विस्फोटक निकला।
विज्ञापन

धुसुरिया जंगल में गुरुवार को सीआरपीएफ 148वीं बटालियन के जवान और पुलिस संयुक्त रूप से सघन कांबिंग अभियान चला रही थी। कांबिंग के दौरान टुकड़ी जब हिनउत घाट के समीप धुसुरिया गांव के समीप से गुजर रही थी कि एक जवान को डिब्बा दिखाई दिया। शक पर उसने इसकी जानकारी सहायक कमांडेंट चंद्रप्रभा रेंज गणेश प्रसाद को दी। वहीं पुलिस ने इसकी जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल वीरेंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुुमार सिंह को दी। सूचना पर एसपी आई रेंज दीपक रतन को देते हुए बम डिस्पोजल दस्ता वाराणसी को मौके पर बुला लिया। इस दौरान जगह को सुरक्षित रूप से घेर दिया गया था। शाम को पहुंचे बम डिस्पोजल दस्ते ने पहले जब उसे डिफ्यूज करना चाहा तो वह नहीं हुआ। बाद में मैदानी क्षेत्र में लाकर दस्ते ने उसे डिफ्यूज किया तो उसमें से करीब एक किलोग्राम सड़ चुका विस्फोटक और तार निकला। एसपी ने बताया कि बरामद डिब्बा बम था जो काफी पुराना हो चुका था। बताया कि जब उसे डिफ्यूज कर खोला गया तो उसमें पड़ा मैटीरियल मिट्टी का रूप ले चुका था और तार भी सड़ चुके थे। बताया कि बरामद पदार्थ को जांच के लिए लैब में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed