{"_id":"5c23d5c0bdec2256bf2a4bf9","slug":"101545852352-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइटेंशन तार की चपेट में आने से बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइटेंशन तार की चपेट में आने से बालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। नगर पंचायत के शंकर मोड़ के समीप शुभम लान परिसर में पतंग लुटने के चक्कर में एक 12 वर्षीय बालक हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर जुटी भीड़ ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस व बिजली विभाग को दी। सूचना के बाद भी विद्युत आपूर्ति ठप नहीं होने से नाराज लोगों ने जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के सामने नेशनल हाइवे को जाम कर दिया। दो घंटे बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। इस दौरान हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी प्रेम कुमार जायसवाल का पुत्र आनंद कुमार (12) घर के पास स्थित शुभम लान में खेल रहा था, इस दौरान वह कटी पतंग को पकड़ने के प्रयास में दौड़ पड़ा और इसी बीच लान से होकर गुजरे हाईटेंशन तार की जद में आ गया। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तत्काल बिजली विभाग को दी, लेकिन बिजली आपूर्ति नहीं रुकी। इससे आनंद हाईटेंशन तार में सटा रहा। विद्युत आपूर्ति बहाल देख लोगों ने 100 नंबर पर भी पुलिस को सूचित किया। इसके बाद भी पुलिस नहीं पहुंची और ना ही बिजली आपूर्ति की ठप हुई। इस घटना से नाराज नागरिकों ने जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के सामने नेशनल हाइवे को जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों ने आरोप लगाया कि यदि सूचना पर बिजली आपूर्ति रोक दी जाती तो आनंद की जान बच जाती है। मांग किया कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।