फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   cremation ground submerged in sand

बलुआ में डूबा श्मशान घाट

Sun, 31 Jul 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
cremation ground submerged in sand
बलुआ गंगा घाट पर बढ़ता गंगा का जलस्तर। संवाद - फोटो : CHANDAULI
चहनियां। गंगा के जल स्तर में बढ़ोत्तरी का सिलसिला जारी है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार तीन सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से जल स्तर में बढोत्तरी हो रही है। शनिवार को बलुआ स्थित पश्चिमवाहिनी गंगा तट पर मंदिर और घाट की सीढ़ियों के बाद श्मशान घाट डूब गया। यदि पिछले दस दिनों में गंगा का जल स्तर 18 फीट से अधिक बढ़ गया है। हालांकि अभी जल स्तर खतरे के निशान से बहुत नीचे हैं लेकिन यदि इसी रफ्तार से जल स्तर में बढोत्तरी होती रही तो बहुत जल्द तटवर्ती इलाकों के लोगों को बाढ़ की समस्या झेलनी होगी।तटवर्ती गांव कांवर, महुअरिया, बिसुपुर, महुआरी खास, सराय, बलुआ, डेरवा, महुअर कला, हरधन जुड़ा, बिजयी के पूरा, गणेश पूरा, टाण्डाकला, बड़गांवा, तीरगांवा, हसनपुर, नादी निधौरा आदि गांवो के किसानों को बाढ़ की आशंका सताने लगी है।
विज्ञापन

सकलडीहा। गंगा में तेजी से जलस्तर में वृद्धि होने से तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा मडराने लगा है। बावजूद इसके तहसील प्रशासन बाढ़ को लेकर मौन साधे हुए है। इससे तटवर्ती इलाके के लोगों में आक्रोश दिख रहा है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष गंगा के जलस्तर में वृद्धि से तहसील के 75 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे। इस दौरान दो नोडल बाढ़ चौकी के साथ एक दर्जन बाढ़ शरणालय केंद्र बनाए गए। राजस्व विभाग के साथ अन्य विभाग की अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गई। मछुआरों से मिलकर छोटी नाव और बड़ी नॉव की व्यवस्था की गई। इस वर्ष भी जिस तेजी से गंगा का जल स्तर बढ़ रहा है। जल्द ही गांवों में पानी भर सकता है। इस संबंध में एसडीएम मनोज पाठक ने बताया कि बाढ़ को लेकर पूरी तरह तहसील प्रशासन सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा में बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट मूड में है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर सीओ अनिरूद्ध सिंह बलुआ थानाध्यक्ष व पुलिस कर्मियों के साथ बलुआ पुल और तटवर्ती इलाकों में पहुंचकर जांच पड़ताल किया। पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed