फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Crashed into a police vehicle and broke through a barrier

Chandauli News: थानाध्यक्ष की गाड़ी में मारी टक्कर, बैरियर तोड़ा, तीन थानों की पुलिस को छकाया

Fri, 16 Oct 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Crashed into a police vehicle and broke through a barrier
सकलडीहा में तस्करों के कंटेनर के टक्कर से टूटा थानाध्यक्ष के वाहन का पहिया और शीशे। जागरूक पाठक
सकलडीहा। नशीले पदार्थ की तस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस ने बुधवार की रात अलीनगर तिराहे के पास घेराबंदी की तो तेज रफ्तार कंटेनर ने सकलडीहा थानाध्यक्ष की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इससे पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

हादसे में थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद समेत सभी पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद कंटेनर चालक बैरियर तोड़कर भाग निकला। सकलडीहा, चंदौली और सैयदराजा थाने की पुलिस ने उसका पीछा किया तो वह नौबतपुर में बिहार सीमा के पास कंटेनर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर जांच की तो उसमें कंबल मिलने की बात सामने आई। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी नशीला पदार्थ लेकर भाग गए।
विज्ञापन

सीओ नामेंद्र रावत ने बताया कि थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद पुलिस टीम के साथ सकलडीहा कस्बे के अलीनगर तिराहे के पास स्टेट हाईवे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गाजीपुर के सैदपुर की ओर से आ रहे एक कंटेनर को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और चंदौली की ओर भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने कंटेनर का पीछा शुरू कर दिया। भोजापुर स्थित पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने कंटेनर को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की। इसी दौरान कंटेनर चालक ने पुलिस की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इससे पुलिस वाहन का पहिया अलग हो गया और शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि हादसे में थानाध्यक्ष और उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। टक्कर मारने के बाद चालक कंटेनर लेकर आगे निकल गया।
घटना सूचना वायरलेस से सभी थानों को दी गई। इसके बाद चंदौली पुलिस ने रास्ते में बैरियर लगाकर कंटेनर रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक बैरियर तोड़ते हुए आगे बढ़ गया। पुलिस ने पीछा जारी रखा और सैयदराजा थाने को भी सूचना दी।
तीन थानों की पुलिस कंटेनर को पकड़ने के लिए सक्रिय हो गई।पुलिस की घेराबंदी के बीच कंटेनर बिहार सीमा की ओर बढ़ता रहा। नौबतपुर के पास जाम के कारण चालक को आगे निकलने का रास्ता नहीं मिला। इसके बाद वह कंटेनर छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया।

कंटेनर में नशीला पदार्थ होने की मिली थी सूचना: पुलिस को कंटेनर में नशीला पदार्थ होने की सूचना मिली थी।
इसी आधार पर सकलडीहा पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। हालांकि, नौबतपुर के पास जब कंटेनर को कब्जे में लेकर तलाशी ली गई तो उसमें कंबल मिले। पुलिस सामान की जांच कर रही है। फिलहाल कोई प्रतिबंधित सामान मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कंटेनर में किस तरह का सामान ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed