{"_id":"60c590db0f47fb2a8c443ae2","slug":"cow-gave-birth-to-a-two-faced-calf-in-chandauli-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्चर्य: गाय ने जन्मा दो मुंह वाला बछड़ा, देखने वालों का लग रहा तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्चर्य: गाय ने जन्मा दो मुंह वाला बछड़ा, देखने वालों का लग रहा तांता
Sun, 13 Jun 2021 02:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 13 Jun 2021 02:47 PM IST
सार
चंदौली जिले के नियामताबाद ब्लॉक के बरहुली गांव में रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे गाय ने इस बछड़े को जन्म दिया। गाय का बछड़ा पूरी तरह स्वस्थ है और देखने वालों की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन
दो मुंह वाला बछड़ा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गाय ने दो मुंह वाले बछड़े को जन्म दिया। इसकी सूचना जब लोगों तक पहुंची तो उसे देखने वालों की भीड़ लग गई। फिलहाल गाय और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, चंदौली जिले के नियामताबाद ब्लॉक के बरहुली गांव में रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे अरविंद यादव की गाय ने दो मुंह के बछड़े को जन्म दिया। दो मुंह का बछड़ा होने के बाद अरविंद और उनका परिवार आश्चर्यचकित रह गया। सबसे बड़ी बात की बछड़ा पूरी तरह स्वस्थ है।
विज्ञापन
यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई है। गांव के लोग इस अजीबो-गरीब बछड़े को देखने के लिए जुटने लगे हैं। वहीं अरविंद यादव ने बताया कि यह गाय का पहला बच्चा है। बछड़े के जन्म के बाद अभी अरविंद और उनका परिवार गाय की सेवा और उसे गुड़ आदि खिलाने में जुटा है।
विज्ञापन