फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Covid fund created for Corona infected railwaymen

कोरोना संक्रमित रेलकर्मियों के लिए बनाया गया कोविड फंड

Tue, 27 Apr 2021 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Covid fund created for Corona infected railwaymen
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी ने सोमवार को रेलवे कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों से कोरोना संक्रमण को लेकर वर्चुअल बैठक में संवाद किया। इस दौरान कोरोना संक्रमित रेलकर्मियों की सुविधा के लिए कोविड फंड बनाया गया। इसी तरह जीएम ने सभी मंडलों में कोविड कंट्रोल हेल्पलाइन नंबर जारी करने और कोविड के लिए एक-एक नोडल ऑफिसर बनाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

जीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना के कारण उत्पन्न वर्तमान परिस्थितियों पर कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों एवं रेलकर्मियों को कोरोना से बचाव एवं चिकित्सा सुवधिा के लिए पूर्व मध्य रेलवे की ओर से उठाए गए कदमों से अवगत कराया। बैठक में महाप्रबंधक एलसी त्रिवेदी ने कहा कि इस कठिन दौर में हर पहलुओं की बारीकी से निगरानी और इसकी समीक्षा की जा रही है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी रेलवे चिकित्सालयों में चिकित्सकीय संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। रेलकर्मियों एवं उनके परिजनों का टीकाकरण कार्य लगातार जारी है। कहा कि न तो हमारे पास धन की कमी है और न ही चिकित्सीय संसाधनों की। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित रेलकर्मियों की सुविधा के लिए कोविड फंड बनाया गया है। इसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से स्वेच्छा से रुपये जमा कराए जा रहे हैं। जीएम ने दानापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, धनबाद, सोनपुर एवं समस्तीपुर मंडलों में कोविड कंट्रोल हेल्पलाइन नंबर चालू करने तथा कोविड के लिए एक-एक नोडल ऑफिसर बनाने का निर्देश मंडल रेल प्रबंधकों को दिया। ऑक्सीजन की कमी पर निर्देश दिया कि सभी मंडलों में ऑक्सीजन का पर्याप्त भंडार सुनिश्चित करें। सभी मंडलों में सेंट्रल गैस डिस्ट्रीब्यूशन का प्रबंध करने का निर्देश दिया। ताकि रेलवे चिकित्सालयों के हर बेड तक ऑक्सीजन आसानीपूर्वक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि टेस्टिंग में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। ताकि कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जल्द से जल्द पहचान कर समय पर समुचित चिकित्सा हो सके। बैठक में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की तरफ से मिथलेश कुमार, केदार प्रसाद, रमेश चंद्रा, बीबी पासवान, विजय कुमार आदि ने अनावश्यक ट्रांसफर पर रोक लगाने, रेल आवास में होम क्वारंटीन में हो रही परेशानी को देखते हुए अधिक आइसोलेशन वार्ड बनाने, बीमार कर्मचारियों के घर भोजन पानी और दवा उपलब्ध करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed