फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   counted Government Achievements

जुलूस निकाल सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

Thu, 12 Feb 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Thu, 12 Feb 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
counted Government Achievements
समाजवादी मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष सुदामा यादव के
विज्ञापन
नेतृत्व में बुधवार को साइकल जुलूस निकालकर गांव गांव में जनसंपर्क करते हुए सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाया गया।

साइकल जुलूस क्षेत्र के बरहुआ, सैदूपुर, मनकपड़ा, पालपुर, गयापुर, गांधीनगर आदि गांवाें में निकाली गई। इस दौरान जुलूस में विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद इलियास अहमद, जिला सचिव राजू विश्वकर्मा, विनोद कुशवाहा, उपेंद्र यादव, अखिलेश मौर्य, प्रभुनारायण यादव, सोनू खरवार, पंकज जायसवाल सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।


उधर चंदौली ब्यूरो के अनुसार सपा मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र इकाई की ओर से मुख्यालय पर जनसंपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली।

 इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नगर का भ्रमण कर लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों से जुड़े पर्चे बांटे और जनपद के विकास से भी लोगों को अवगत कराया।

वहीं दूसरी ओर समाजवादी छात्र सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह काका के नेतृत्व में महुरा से धानापुर तक कार्यकर्ताओं ने साइकल रैली निकाली।  इस दौरान पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, सिंचाई के प्रति सपा सरकार कटिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने जो भी घोषणाएं की हैं, उसे पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। कहा कि 12 फरवरी को मुख्यालय पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर अर्जुन अग्रहरि, कैलाश यादव, संजय सोनकर, शाहिद अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed