{"_id":"5e7798318ebc3e72bc033936","slug":"corona-unprecedented-arrest-chandauli-news-vns5172310191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः अभूतपूर्व बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाः अभूतपूर्व बंदी
विज्ञापन
जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार को सैयदराजा में जीटी रोड पर पसरा रहा सन्नाटा।
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस को रोकने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री के 22 मार्च को घोषित जनता कर्फ्यू को जिलेभर के लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला है। प्रधानमंत्री के इस जनता कर्फ्यू का लोगों ने पूरी तरह से पालन किया और घरों से बाहर नहीं निकले । लोग घरों में कैद रहे, बाजार बंद रहे, गलियों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
।रेलवे ने खुलने वाले स्थान से ट्रेनों को नहीं चलाया लेकिन जो ट्रेन आई, उससे उतरे यात्रियों की जांच पड़ताल के बाद बाहर निकाला गया इसके बाद उनको गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई। बंदी को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा और दिन भर अधिकारी चक्रमण करते रहे। रेलवे स्टेशन पर भी पूरी तरह सन्नाटा रहा। डीएम नवनीत सिंह चहल और एसपी हेमंत कुटियाल सहित अन्य अधिकारी दिनभर हालात का जायजा लेते रहे।
वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू की घोषणा की थी। इसके मद्देनजर रेलवे ने भी भोर में चार बजे तक रात दस बजे तक खुलने वाली ट्रेनों को निरस्त कर दिया। प्रशासनिक तैयारियों से इतर जागरूकता अभियान और कोरोना के भय की वजह से लोग स्वयं ही घरों में कैद हो गए। कुछ युवा बाहर निकले भी लेकिन वापस घरों में पहुंच कर कैद हो गए। कुछ बच्चों ने जनता कर्फ्यू को छुट्टी के रूप में लिया और क्रिकेट, कैरम आदि खेला। राजघाट पुल, पड़ाव चौराहा, चंदासी मंडी, रेलवे स्टेशन, बाजार, बस स्टैंड, चकिया तिराहा सहित चहुंओर सन्नाटा दिखा। सन्नाटे को पुलिस की जीप दूर करती। दस बजे के बाद कुछ युवा घरों से निकले और बाजार में भ्रमण किया लेकिन वे भी जल्द ही घरों में पहुंच गए। हावड़ा दिल्ली रूट पर अतिव्यस्त पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रिजर्वेशन काउंटर और बुकिंग काउंटर पूरी तरह बंद रहे। दिन भर यात्रियों की चिल्ल पो सेे गुलजार रहने वाला स्टेशन पूरी तरह शांत नजर आया। हां दिल्ली, मुंबई से आने वाले ट्रेनों से बड़ी संख्या में यात्री उतरे। वे बाहर वाहन के इंतजार में इधर उधर भटकते नजर आए। पुलिस ने किसी तरह वाहन की व्यवस्था कर उन्हें वाराणसी आदि स्थानों पर भेजा। अभूतपूर्व बंदी का हाल पड़ाव, दुलहीपुर, नियामताबाद, बबुरी, चकिया, नौगढ़, इलिया, शहाबगंज, सैयदराजा, चंदौली, कंदवा, कमालपुर, चहनियां, धानापुर, सकलडीहा इलाके का भी रहा। प्रशासन ने दवा की दुकानें सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को बंदी आवश्यक नहीं की थी लेकिन ये दुकानें भी बंद रही।