फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Corona's three positives meet, stirred up

कोरोना के तीन पॉजिटिव और मिले, मचा हड़कंप

Wed, 20 May 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Corona's three positives meet, stirred up
चंदौली। ग्रीन जोन में शुमार जनपद तेजी से रेड जोन की ओर बढ़ रहा है। बुधवार की देर रात संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट जारी हुई तो तीन लोगों के जांच नमूने पॉजिटिव पाए गए। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे की चिंताएं बढ़ गई है। तीनों पॉजिटिव प्रवासी हैं। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की। फिलहाल प्रशासन और पुलिस संक्रमित इलाके को सीज कर आगे कार्रवाई में जुट गया है। अब जिले में 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो चुके हैं।
विज्ञापन

बाहर से आये प्रवासियों की कोविड-19 की जांच के लिये गये नमूनों की रिपोर्ट बुधवार को प्राप्त हुई। जिसमें तीन संदिग्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से एक व्यक्ति गुजरात से ट्रेन द्वारा एवं दो व्यक्ति मुंबई से जनपद चंदौली आये थे। जनपद में दाखिल होने के बाद इन सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के साथ ही जांच के लिए नमूने एकत्रित कर वाराणसी भेज दिया गया था। साथ ही संदिग्ध पाए जाने पर तीनों को ऐहतियातन जिला चिकित्सालय में क्वारंटीन कर दिया गया था।। इनमें से एक धानापुर के ग्राम बनवां-आवाजापुर, दूसरा नियामताबाद ब्लाक के लौंदा गांव एवं तीसरा शहाबगंज ब्लाक के ग्राम खजरा का निवासी है। प्रशासन अब इन सभी के संपर्क में आये व्यक्तियों की तलाश कर रहा है। प्रशासन ने इन तीनों गांवों को सील कर दिया है। साथ ही लोगों को घरों से बाहर निकलने और आने जाने वालों पर पाबंदी लगा दी गयी है। डीएम ने बताया कि गांव में घर घर थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। साथ ही राशन, दूध, सब्जी, फल और दवाई की व्यवस्था कराई जायेगी। इन गांवों को सैनिटाइज कराया जाएगा।अब तक जिले में 12 संक्रमित पाए गए थे। लेकिन अब इनकी संख्या 15 हो गयी है। जिले में अब तक कुल आठ हॉट स्पॉट बनाये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed