पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों के मौत का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को इलाज के दौरान 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इस तरह जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 267 हो गई। आज 123 नए संक्रमित मिले हैं जबकि 248 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है। जिले में दिन प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या कम हो रही है लेकिन मृतकों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। यह चिंता का विषय है। शुक्रवार को इलाज के दौरान 14 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़ने से लोगों में खौफ है। यह अलग बात है कि नए संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है। शुकवार को मिली कोरोना रिपोर्ट में पांच बालक, दो बालिका, 35 महिला और 81 पुरूष सहित 123 नए संक्रमित मिले हैं। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में 13 बरहनी, 12 चहनियां, नौगढ़ के एक, नियामताबाद ब्लाक के 13, सकलडीहा के नौ, शहाबगंज के 18 रहवासी हैं। इसी तरह चकिया ग्रामीण क्षेत्र के 14 और नगरीय क्षेत्र के दो, चंदौली ग्रामीण क्षेत्र के 21 और नगरीय क्षेत्र के तीन, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के 13 रहवासी हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में कोविड जॉच के लिए आज कुल 1546 नमूने संग्रहित किए गए। दूसरी तरफ आज 248 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15590 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 1521 है जबकि 13802 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं।