फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Corona infected areas sealed

कोरोना संक्रमित इलाकों को किया गया सील

Fri, 24 Jul 2020 06:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Corona infected areas sealed
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के साथ ही हॉट स्पॉट इलाकों की संख्या बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार की रात 33 नए संक्रमित मिले। इसके साथ ही शुक्रवार को 30 नए इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया। पीडीडीयू नगर के मानस नगर, सुभाष नगर, चकिया के दिरेहूं और पूरा नौगढ़ कस्बा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इन इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डोर टू डोर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन का काम शुरू किया है। बृहस्पतिवार की रात 33 नए पॉजिटिव सामने आए थे। इसमें पीडीडीयू नगर के धर्मशाला रोड, मानसनागर, सुभाष नगर, आलू मिल, तारनपुर और सकलडीहा मोड़ निवासी सक्रमित पाया गया। इसके अलावा बरहनी ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से चार और नगरीय क्षेत्र से एक, चकिया नगर के एक और ग्रामीण क्षेत्र से तीन, चंदौली कस्बा से चार और ग्रामीण क्षेत्र से 3, नौगढ़ के 5, सकलडीहा के 5, शहाबगंज के एक रहवासी संक्रमित पाए गए। शुक्रवार को अधिकरियों की टीम संक्रमित इलाकों में पहुंची और इलाके को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए बांस बल्लियों से घेर दिया। यहां डोर टू डोर थर्मल स्क्रीनिंग के साथ सैनिटाइजेशन का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन

दिरेहूं गांव में हॉटस्पॉट, बांस बल्ली से घेरा
चकिया। क्षेत्र के ग्राम पंचायत दिरेहूं में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद गांव को हॉटस्पॉट किया गया। वहीं पूरे इलाके को सैनिटाइजेशन कराया गया। इस दौरान एडीओ पंचायत सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत अधिकारी देवेंद्र भारती, सुरेश कुमार, ग्राम प्रधान दिवाकर कुशवाहा, जीतू शर्मा, अनिल कुमार, नवीन सोनकर रहे। इसी तरह ग्राम पंचायत डहिया के राजस्व ग्राम अंबर में करोना पाजिटीव मरीज मिलने पर गांव को सील किया गया। यहां सचिव वरुण सिंह अनिल , अवधेश रहे।
विज्ञापन

सिपाही समेत बाजार में मिले पांच पॉजिटिव, कस्बे को किया सील
नौगढ़। स्थानीय कस्बा में एक ही दिन सिपाही सहित पांच लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इलाके में खलबली मच गई है। उपजिलाधिकारी संजीव कुमार, तहसीलदार शैलेंद्र कुमार और सीओ नक्सल नीरज सिंह पटेल के निर्देश पर शुक्रवार को एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले बस्ती के सभी गलियों को सील कर दिया गया। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. अवधेश पटेल ने बताया कि पॉजिटिव मरीजों को भोगवारे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के निर्देश इंस्पेक्टर नौगढ़ रामउजागिर ने कस्बे की फल सब्जी समेत सभी दुकानों को अगले आदेश तक के लिए बंद करा दिया है। चेतावनी दिया कि अगर किसी ने बिना अनुमति के दुकान खोला तो जुर्माना वसूला जाएगा। इधर एडीओ पंचायत प्रेमचंद्र ने नौगढ़ थाना, सीओ कार्यालय समेत सभी बैंरको में तथा विकास खंड नौगढ़ के सभी कमरों को सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 40 व्यक्तियों के लिए सैंपल
शहाबगंज। कस्बा में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद शुक्रवार को जिले से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आयुर्वेदिक चिकित्सालय के परिसर में कैंप लगाकर कस्बावासियों के साथ दुकानदारों का सैंपल जांच के लिए एकत्र किया। सैंपल जांच के लिए वाराणसी भेज दिया। टीम के सदस्यों ने लोगों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने, मास्क लगाने, बिना वजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed