फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Contract staff agitation

संविदा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 07 Jan 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 07 Jan 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Contract staff agitation
स्थानीय विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात विद्युत संविदाकर्मियों को पिछले दो
विज्ञापन
साल से मानदेय नहीं मिला है। इससे नाराज होकर संविदा कर्मियों ने बुधवार को दोपहर में उपकेंद्र पर ठेकदार और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान कर्मियों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों से मिल कर ठेकेदार उनके साथ भेदभाव कर रहा है। चेतावनी दी कि मानदेय का भुगतान नहीं हुआ और सेवा शर्तों का पालन नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।


इसके पूर्व उपकेंद्र के कर्मचारियों  ने ठेकेदार पर आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों से उनके मानदेय का भुगतान नहीं किया  जा रहा है। बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों की मिलीभगत से जो  कर्मचारी उपकेन्द्र पर कार्य में लगे हुए हैं। उन्हें नजरअंदाज करते हुए  ठेकेदार ने अपने करीबी लोगों के नामों को उपकेन्द्र कार्यालय पर दर्ज कर  रखा है। संविदाकर्मियों ने  शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

उन्होंने  जिलाधिकारी से मांग किया कि जनपद के हर उपकेन्द्र पर तैनात कर्मचारियों  की जांच पड़ताल के बाद कार्य कर रहे  कर्मचारियों के नाम को ही  कार्यालय में नाम दर्ज किया जाये।

प्रदर्शन कर रहें कर्मचारियों ने चेताया कि अगर विभागीय अधिकारियों व ठेकेदार के द्वारा उनकी मांग नहीं सुनी गई, तो कर्मचारी आंदोलन व हड़ताल के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर चंद्रप्रकाश पांडेय , बाबूराम, बजरंगी, गुलाब, कृष्णा, राजनाथ, अनिल पांडेय, जितन कुशवाहा, रमेश  विश्वकर्मा, संजय कुमार आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed