{"_id":"5f9320808ebc3e7502493825","slug":"construction-of-pigeon-bridge-on-nagwan-chochakpur-ghat-started-chandauli-news-vns5545783117","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगवां-चोचकपुर घाट पर पीपे के पुल का निर्माण काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगवां-चोचकपुर घाट पर पीपे के पुल का निर्माण काम शुरू
विज्ञापन
धानापुर में नगवां घाट पर पीपा पुल पर बिछाने के लिए लोहे का प्लेट ले जाता ट्रैक्टर।
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। गंगा नदी पर धानापुर के पास नगवा-चोचकपुर घाट को जोड़ने वाले पीपे के पुल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। पुल के बन जाने से गाजीपुर और चंदौली के अलावा वाराणसी क्षेत्र से आने जाने वालों को काफी सहूलियत होगी। लेकिन काम की धीमी गति के चलते निर्माण कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। वहीं लोक निर्माण विभाग का दावा है कि पुल चालू करने की मियाद 15 नवंबर तय की गई है लेकिन इसे निर्धारित अवधि से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग ने पुल का काम तीन अक्तूबर से शुरू कराया है। इसे 15 नवंबर तक चालू कर देना है। इस पुल के बन जाने से चंदौली के धानापुर, नगवा सहित आसपास के इलाके के लोगों को गाजीपुर जाने के लिए चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वहीं गाजीपुर से चंदौली और वाराणसी आने वालों को भी सहूलियत हो जाएगी। पुल में 89 पीपे के पुल लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा 2400 लोहे के स्लीपर लगाए जाएंगे। ताकि पुल तैयार होने के बाद वाहनों के आवागमन में कोई दिक्कत न हो।
आवागमन में लगाना पड़ रहा है लंबा चक्कर
धानापुर। नगवा में गंगा पर पीपे का पुल नहीं बनने से लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। धानापुर क्षेत्र के लोगों को यदि गाजीपुर जाना है तो वह चहनिया से सैदपुर होते हुए या फिर जमानिया से गाजीपुर जा रहे हैं। यदि पीपे का पुल बन जाता है तो नगवा से चोचकपुर घाट होकर सीधे करंडा मैनपुर के रास्ते गाजीपुर निकल जाएंगे। इससे समय और पैसा दोनो बचेगा। ऐसे ही गाजीपुर से चंदौली या वाराणसी आने वालों को पुल बन जाने से सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
नगवा में गंगा पर पीपे के पुल का कार्य तेजी से चल रहा है। इसे 15 नवंबर से पहले तैयार कर लिया जाएगा। ताकि आवागमन के लिए चालू कर दिया जाए और इससे क्षेत्रीय लोगों को इसकी सुविधा मिले। डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
टांडाकला-कैथी घाट पर पीपा पुल बनाने की मांग
चहनिया। क्षेत्र के टांडाकला और वाराणसी के मारकंडेय महादेव स्थित कैथी गांव के सामने गंगा पर पीपा पुल बनाने की मांग वहां के ग्रामीण कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले साल सांसद ने पीपे के पुल बनाने का आश्वासन दिया था मगर अब तक यहां काम नहीं शुरू हुआ। जबकि करीब 40 पीपे भी टांडाकला में गंगा के किनारे रोका गया है। गांव के विजय नारायण पांडेय का कहना है कि सांसद के आश्वासन के बावजूद अब तक पीपे के पुल का निर्माण शुरू नहीं हुआ। वाराणसी के मारकंडेय महादेव जाने वाले लोगों को सैदपुर से चक्कर काट कर आना पड़ता है। साजन जायसवाल का कहना है पीपा पुल बनने के कारण दर्जनों गांव के लोगों को वाराणसी-गाजीपुर-जौनपुर आने जाने की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इसका निर्माण जल्द होना चाहिए।