{"_id":"672e6dd9598b63cbbb014086","slug":"construction-of-district-stadium-will-not-start-this-year-also-chandauli-news-c-189-1-va11003-122882-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: इस वर्ष भी शुरू नहीं हो पाएगा जिला स्टेडियम का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: इस वर्ष भी शुरू नहीं हो पाएगा जिला स्टेडियम का निर्माण
विज्ञापन
चंदौली। सकलडीहा विकास खंड के धरहरा गांव में आठ से 10 एकड़ में बनने वाले स्टेडियम का निर्माण इस वर्ष भी नहीं शुरू हो पाएगा। इसका कारण है कि स्टेडियम के लिए भेजे गए नए प्रस्ताव को अब तक मंजूरी नहीं मिली है। चार वर्ष पहले स्टेडियम को मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव भेजा गया। तीन वर्ष के इंतजार के बाद प्रस्ताव को मंजूरी मिली और कुछ पैसा भी भेजा गया लेकिन तब तक निर्माण की लागत बढ़ गई। एक बार फिर इस वर्ष फरवरी में प्रस्ताव भेजा गया है।
जिले में स्टेडियम के निर्माण की कवायद लंबे समय से चल रही है। वर्ष 2019-20 से स्टेडियम के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया। इसमें कटौती करते हुए 23 करोड़ रुपये के बजट को ढाई साल से भी अधिक का समय बाद मंजूरी मिली। इसी वर्ष फरवरी माह में पहली किस्त के तौर पर पांच करोड़ रुपये जारी कर दी गई थी, चुनाव अचार संहिता लागू होने के कारण काम शुरू नहीं हो पाया। स्टेडियम का उत्तर प्रदेश निर्माण निगम को करना है। अधिक देरी होने के कारण निर्माण की लागत बढ़ गई। इस पर एक बार फिर 24 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया लेकिन वर्ष बीतने के बाद भी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली।
स्टेडियम में जिले के खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए एथलीट ट्रैक के अलावा फुटबाॅल, वाॅलीबाॅल व कबड्डी ग्राउंड रहेगा। इसके साथ ही स्टेडियम में पैवेलियन सहित बहुउद्देशीय हाल की भी व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं के आयोजन की सुविधा और संसाधन की व्यवस्था की जाएगी। खिलाडि़यों के रहने के लिए 50 से 100 बेड तक के हाॅस्टल की सुविधा के साथ ही चेंजिंग रुम सहित अन्य कई सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
बढ़ी हुई निर्माण सामग्री की कीमतों के आधार पर प्रस्ताव दोबारा बनाकर कार्यदायी संस्था की ओर से शासन को भेजा गया है। जिसे अभी मंजूरी नहीं मिल पाई है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद ही काम शुरू हो पाएगा।
- कर्मवीर सिंह, क्रीड़ा अधिकारी