फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Conscious of crime ordered

अपराध के प्रति सचेत रहने का निर्देश

Sun, 05 Jul 2015 01:42 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
Conscious of crime ordered
जिले के सभी थानों और कोतवालियों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गई। कमिश्नर और डीआईजी ने मुगलसराय कोतवाली में तो एसपी और डीएम ने धीना थाने में पहुंच कर फरियाद सुनी।
विज्ञापन


मुगलसराय कोतवाली में दोपहर दो बजे कमिश्नर वाराणसी मंडल नितिन रमेश गोकर्ण और डीआईजी एसके भगत पहुंचे। उन्होंने अपराध रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों को देखा और अपराधों के प्रति सचेत रहने का निर्देश दिया। कमिश्नर ने भी मामलों की सुनवाई की और समस्याओं को निर्धारित समय में निस्तारित करने का नसीहत दी। समाधान दिवस में कुल चौदह मामले आए। सदर सीओ श्यामदेव की मौजूदगी में सभी मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष साजिद सिद्दीकी सहित राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


धीना संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाने में दोपहर बारह बजे डीएम सुरेन्द्र विक्रम और एसपी मुनिराज पहुंचे। उन्होंने समाधान दिवस में आए मामलों को निस्तारित किया। यहां पांच मामलों में से तीन का निस्तारण हुआ। सकलडीहा में नौ प्रार्थना पत्रों में चार का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सैयदराजा में थानाध्यक्ष नागेश मिश्र की देख रेख में सात मामलों में दो  निस्तारित हुए। बबुरी थाने में राजस्व विभाग के कर्मियों के न पहुचंने से समस्याओं के निस्तारण में बाधा आयी। यहां एसडीएम चकिया रमाशंकर द्विवेदी और एएसपी नक्सल कुशहर सौरव ने मामले की सुनवाई की।


 क्षेत्र के  इन्द्रपुरा गांव के एक विवादित स्थल के निस्तारण के लिए उपजिलाधिकारी ने गांव में पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने लेखपाल के माध्यम से नापी करा अग्रिम कार्रवाई के लिए कागजात तैयार  कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed