फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Congressmen took out a march by placing cylinders on the handcart, protested

ठेले पर सिलिंडर रख कांग्रेसियों ने निकाला मार्च, जताया विरोध

Tue, 10 Aug 2021 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Congressmen took out a march by placing cylinders on the handcart, protested
पीडीडीयू नगर। भारत छोड़ो आंदोलन की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था, किसानों की समस्या, महिला अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अग्रवाल सेवा संस्थान से भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने ठेले पर बाइक व गैस सिलिंडर रखकर विरोध प्रकट किया। मार्च सकलडीहा त्रिमुहानी पहुंचकर समाप्त हुआ जहां सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव व जिला प्रभारी सरिता पटेल ने कहा कि भाजपा ने देश के हर वर्ग को परेशान कर दूसरी क्रांति को दस्तक दे दी है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, दाल, प्याज, खाने का तेल सबकुछ महंगा होने से आम जनता के घर का बजट बिगड़ गया है। कांग्रेस किसान के प्रदेश उपाध्यक्ष अकील अहमद बाबू ने कहा कि भाजपा सरकार में नागरिकों के मौलिक अधिकार तक को दबाया जा रहा है। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की लूट जारी है। एक तरफ महंगाई की मार है दूसरी ओर बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

मुगलसराय विधानसभा प्रभारी भवानी शरण सिंह राहुल ने कहा अच्छे दिन तो आए नहीं बल्कि महंगे दिनों ने देश की जनता का बजट बिगाड़ दिया है। बेटियों की सुरक्षा के वादे कर सत्ता हासिल करने वाले बेटियों के साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं। मार्च में दयाराम पटेल, शाहिद तौसीफ, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, सतीश बिंद, आनंद शुक्ला, सतपाल सिंह, मधु राय, बृजेश गुप्ता, नेहाल अख़्तर बाबू, मुजाहिद अख़्तर, विजय गुप्ता, कमरुल बारी, नवीन पांडेय, विवेक सिंह, राकेश तिवारी, परमानंद पटेल, तौफ़ीक़ खान, डा. सुल्तान खान, संतोष तिवारी, दशरथ चौहान, भीम सिंह, ट्रिजा एलियट, तारिक अब्बास, राकेश सिंह, औसाफ अहमद सिद्दीक़ी, तेजप्रकाश मल्लिक, आफ़ताब पप्पू, विश्वकर्मा रावत, रमेश पांडेय, संजय जायसवाल, राजेश कुमार, एहतेशाम, खेवई सिंह, अभिषेक मिश्रा, उषा यादव, गुफ़रान बंटी, परम हंस सिंह राजपूत , कांग्रेस अल्प संख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद, राजू चौहान, महेश मंडल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed