फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Congressmen protested at the headquarters and marched on foot

Chandauli News: मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेसियों ने किया पैदल मार्च

Fri, 27 Jun 2025 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Congressmen protested at the headquarters and marched on foot
जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन और पैदल मार्च किया। लोगों ने प्रदेश में पांच हजार से अधिक परिषदीय स्कूलों को बंद करने के विरोध में कलेक्ट्रेट में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि प्रदेश की योगी सरकार शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने के लिए साजिश के तहत ऐसा कदम उठाया। लोगों ने सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन



इस दौरान जिलाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा कि भाजपा की सरकार यूपी के पांच हजार सरकारी स्कूलों को बंद करने जा रही है। जो आम ग़रीब, किसान, मजदूर परिवारों के ख़िलाफ़ एक बड़ी साज़िश है। कहा कि सरकारें जन कल्याण के लिए बनाई जाती हैं, लेकिन भाजपा की सरकार लगातार जन विरोधी कार्यों में लिप्त हैं।भाजपा सरकार एकतरफ़ स्कूलों को बंद करके ग़रीबों के बच्चों को अशिक्षित बनाने की साज़िश कर रही है। इस दौरान बृजेश गुप्ता, मधु राय, दया राम पटेल, राजेंद्र गौतम, गंगा प्रसाद, डॉ. राम आधार जोसेफ, दंगल यादव, राममूरत गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed