{"_id":"dd898b22f5c9e71ea816c050ec9cda6d","slug":"congress-workers-agitation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपकेंद्र घेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपकेंद्र घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sat, 29 Aug 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
रात्रिकालीन बिजली कटौती से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की
विज्ञापन
सुबह दस बजे बिलारीडीह उपकेंद्र का घेराव किया। इसके बाद कार्यकर्ता धरने
पर बैठ गए।
इस दौरान उपकेंद्र पर पहुंचे एसडीओ श्यामलाल को एक घंटे बैठाए रखा। एसडीओ द्वारा ऊच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराने व रात्रिकालीन कटौती बंद करने के आश्वासन पर धरना खत्म हुआ।
कार्यकर्ताओं ने 72 घंटे के अंदर रात्रिकालीन कटौती न बंद किए जाने पर उपकेंद्र पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी भी दी।
इस दौरान यूथ कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष सियाराम पाठक ने कहा कि बरहुली उपकेंद्र और बिलारीडीह उपकेंद्र से क्षेत्र के दर्जनों गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है।
पिछले दो माह से दोनों उपकेंद्रों से मात्र दिन में बिजली दी जा रही है। वहीं बिजली के आने जाने का सिलसिला लगा रहता है। इसकी वजह से क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रात्रिकालीन कटौती जारी रहने की वजह से लोगों की रातों की नींद हराम हो गई है। कहा कि सपा सरकार में अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। जनता की समस्याओं से उनका कोई लेना देना नहीं है।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसडीओ श्यामलाल को भी अपने साथ चिलचिलाती धूप में एक घंटे तक बैठाए रखा। एसडीओ ने अधिशासी अभियंता को कई बार फोन किया लेकिन बात नहीं हो सकी। एक घंटे के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीओ को पत्रक सौंपकर घेराव समाप्त कर दिया।
इस संबंध में एसडीओ ने कहा कि रोस्टर लखनऊ से निर्धारित होता है। मामले से अवगत कराकर रात्रिकालीन कटौती बंद करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर सतीश बिंद, शशिप्रकाश पाठक, शाहिद तौसिफ, उदय चौहान, डा. जेके पांडेय, पप्पू सिंह, सतीश सिंह, राजुकमार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
प्रदेश, केंद्र पर साधा निशाना
नईबाजार। उम्मीदों के रथ पर सवार होकर प्रदेश सरकार की कमान संभालने वाले अखिलेश सिंह की लोकप्रियता ढाई वर्ष में ही खत्म हो गई है। प्रदेश में कानून नाम की चीज नहीं रह गई है और इसका विरोध करने पर सरकार विरोधियों पर लाठी चार्ज करा रही है।
यह बातें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कृष्ण कुमार सिंह केके ने शुक्रवार को क्षेत्र में हुई कांग्रेस की बैठक में कही। तुलसी आश्रम स्थित मानस मंच पर हुई कांग्रेसियों की बैठक में प्रदेश सरकार के कार्य प्रणाली की निंदा की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।
प्रदेश में गुंडे सरकार चला रहे हैं। इसके खिलाफ कांग्रेस लगातार आंदोलन करेगी। कहा कि पिछले दिनों इसके विरोध में प्रदर्शन के दौरान लखनऊ में कांग्रेसियों पर लाठी बरसाए गए लेकिन इससे कांग्रेसी डरने वाले नहीं है। व्यवस्थाओं के ठीक होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
बैठक में अन्य वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किया। कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध कर केंद्र में आयी मोदी सरकार में भ्रष्टाचारियों की फौज हो गई है वहीं महंगाई बेलगाम है।
इससे आम लोगों का जनजीवन दूभर हो गया है। इस मौके पर अकलू पाठक, बाबा गोड, सुरेन्द्र सिंह, अजीत पाठक, अनूप पाठक आदि रहे।