फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Congress members held a foot march; scuffle with police.

Chandauli News: कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च, पुलिस से नोकझोंक

Fri, 24 Jul 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Congress members held a foot march; scuffle with police.
चंदौली में धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत:-जागरूक पाठक
चंदौली। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग और नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर पैदल मार्च निकाला। कस्बा चौकी के पास पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच करीब आधे घंटे तक नोकझोंक होती रही। बाद में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धरना दिया और फिर पार्टी कार्यालय लौट गए।
विज्ञापन


कांग्रेस का पैदल मार्च पार्टी कार्यालय से शुरू होकर पंडित कमलापति पार्क तक जाने वाला था। जुलूस कस्बा चौकी के पास पहुंचा तो पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच काफी देर तक बहस होती रही। विरोध बढ़ने पर कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी ने आरोप लगाया कि नई दिल्ली में अपने भविष्य को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस घटना के बावजूद केंद्र सरकार ने कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई। आरोप लगाया कि घटना के विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी जब प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे थे तो पुलिस ने उन्हें जबरन रोककर घसीटा, जिससे उन्हें चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया, तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी। प्रदर्शन में मधु राय, रजनीकांत पांडेय, बृजेश गुप्ता, राजेंद्र गौतम, मुनीर खान, राकेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed