{"_id":"7bf34b49b777918981ae7259e5fa5e3c","slug":"congress-meeting-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को मजबूत करने पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस को मजबूत करने पर मंथन
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के सुभाष नगर वार्ड नंबर -23 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक
विज्ञापन
शुक्रवार को सुभाष पार्क में हुई। जिसमें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती
देने पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संघर्ष करना होगा। कहा कि इस काम में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ेगा।
वहीं प्रदेश व केंद्र सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार में शामिल कई मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। वहीं प्रदेश की सपा सरकार में जंगलराज कायम है।
बिजली की घोर किल्लत से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। अध्यक्षता करते हुए प्रदीप मौर्य ने कहा कि हम सभी पार्टी को मजबूती देने के लिए दिन रात मेहनत करेंगे। बैठक में दशरथ चौहान, मेवालाल, भरत कुमार सिंह, सुजीत सोनकर, रवि कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन भरत कुमार सिंह ने किया।