फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   coach indication board is not on pddu junction

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन पर नहीं लगा कोच इंडिकेशन बोर्ड

Sun, 22 Jan 2023 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
coach indication board is not on pddu junction
पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफार्म पर कोच इंडिकेशन बोर्ड नहीं लगा है। इससे यात्रियों को ट्रेनों के कोच की स्थिति का पता नहीं चल पाता है। इससे ट्रेन के पहुंचने पर यात्रियों को कोच तक पहुंचने के लिए दौड़ लगानी पड़ती है। कई बार ट्रेन छूटने की भी आशंका रहती है।
विज्ञापन

जंक्शन से प्रतिदिन 110 से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है। यहां प्रतिदिन 20 हजार से अधिक यात्री ट्रेनों पर सवार होते हैं और उतरते हैं। इतने महत्वपूर्ण स्टेशन पर रेलवे प्लेटफार्म पर कोच इंडिकेशन बोर्ड नहीं लगे हैं। इससे ट्रेनों में कौन सा कोच कहां लगेगा। इसका पता नहीं चलता है। कई बार यात्री एसी कोच में सवार होने के लिए स्टेशन के एक तरफ खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करते हैं जबकि ट्रेन आती है तो कोच दूसरे कोने पर होती है। ऐसे में यात्री को दौड़ कर सवार होना पड़ता है। यही हाल जनरल कोच के साथ होता है। कोच का सही पता नहीं होने के कारण ट्रेन के आते ही स्टेशन पर भगदड़ की स्थिति हो जाती है। पूर्व में कोच इंडिकेशन बोर्ड के संचालन की जिम्मेदारी सिग्नल विभाग के पास थी। बाद में यहां निजी कंपनी के सहयोग से कोच इंडिकेशन बोर्ड (सीआईबी) लगाने की योजना तैयार की गई। इसके लिए ठेका भी दे दिया गया और कंपनी की ओर से प्लेटफार्म संख्या एक पर कंट्रोल रूम बनाया गया और इंडिकेशन बोर्ड लगाने की तैयारी शुरू की लेकिन अचानक पता नहीं क्यों काम बंद कर दिया गया। इसके बाद अब दूसरे कंपनी की खोज की जा रही है। दूसरी तरफ विभागीय चक्कर में स्टेशन पर सीआईबी न होने से लोगों को स्टेशन पर दौड़ भाग करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा रेलवे की प्राथमिकता में है। सीआईबी लगाने की प्रक्रिया की जा रही है। जल्द ही इसे लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed