{"_id":"615c93708ebc3e0df94e687a","slug":"cm-will-come-today-will-give-the-gift-of-projects-worth-one-thousand-crores-chandauli-news-vns6156346109","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएंगे सीएम, देंगे एक हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएंगे सीएम, देंगे एक हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
विज्ञापन
निर्माणाधीन मेडिकल का मुआयना करते डीएम संजीव सिंह और एसपी अमित कुमार।
- फोटो : CHANDAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सैयदराजा स्थित राजकीय मेडिकल कालेज का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही सीएम जिले को लगभग एक हजार करोड़ की लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। वे जनपद वासियों को जनसभा के माध्यम से संबोधित करके उपलब्धियों के बारे में बताएंगे। सीएम के कार्यक्रम के चलते जिला प्रशासन के अफसर पूरे दिन भागदौड़ करते नजर आए।
जनपद में सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम दो स्थानों पर होगा। सैयदराजा नगर में हाईवे के समीप वह जनसभा को संबोधित करेंगे। जबकि नौबतपुर के बरठी में मेडिकल कालेज का शिलान्यास करेंगे। सैयदराजा के नेशनल इंटर कालेज में सीएम का हेलीपैड बना है। यहां योगी आदित्यनाथ तीन बजे पहुंचेंगे। 3.05 बजे यहां से सड़क मार्ग से नौबतपुर के लिए रवाना होकर 3.15 बजे पहुंचेंगे। यहां पांच सौ करोड़ की लागत से बन रहे मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन के बाद शिलान्यास करेंगे। 3:40 बजे जनसभा स्थल पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री लगभग 500 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसमें कैली मार्ग, अलीनगर-सकलडीहा मार्ग समेत कई बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। जिले में पूरी हो चुकी कई परियोजनाओं का मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पण होगा। आवास, पेंशन, समूह की महिलाओं समेत योजनाओं के लाभार्थियों में स्वीकृति पत्र का वितरण करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। 4:25 बजे सीएम सभा स्थल से सड़क मार्ग से हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री का आगमन अतिपिछड़े जिले के लिए अहम माना जा रहा। मंगलवार को आईजी एसके भगत, डीएम संजीव सिंह, एसपी अमित कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आर राम्या सहित कई विभागों के अफसर पूरे दिन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भागदौड़ करते नजर आए।
सीएम के आगमन को लेकर पुलिस महानिरीक्षक एस के भगत, जिलाधिकारी संजीव सिंह और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सैयदराजा स्थित जनसभा स्थल पर तैयारियों के संबंध में पुलिस विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक किया। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न हो। संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जाए, गहनता से चेकिंग की जाए। सख्त निर्देश दिया तैयारियों में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।