फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   cm vc in chandauli

स्वच्छता, कूड़ा निस्तारण पर राज्यपाल व सीएम ने की चर्चा

Thu, 03 Jun 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
cm vc in chandauli
चकिया। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशभर के नगर निकायों के चेयरमैन व सभासदों से बृहस्पतिवार को वर्चुअल संवाद किया। इस कार्यक्रम में स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय के सभागार परिसर में अधिशासी अधिकारी मेंहीलाल गौतम के नेतृत्व में नगर के सभासद भी शामिल हुए। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल संवाद के दौरान प्रदेशभर के नगर निकायों के चेयरमैन तथा पार्षदों ने नगर को बेहतर बनाने के उपायों पर कार्य करने की सलाह दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कोरोना के प्रथम, द्वितीय तथा तीसरे स्टेज से बचाव के तमाम उपायों पर प्रकाश डाला। नगरी निकाय को बेहतर सुरक्षित रखने के लिए सैनिटाइजेशन, निगरानी समिति, साफ सफाई के बारे में जानकारी ली तथा प्रतिदिन वार्डों के गलियों से उठने वाली कुडो के निस्तारण के बारे में नगरी निकाय के व्यवस्थाओं की बाबत विधिवत जानकारी ली। उन्होंने एनम सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैसे परिसर को गोद लेकर उनकी साफ-सफाई भी बेहतर रखने की सलाह दी। उन्होंने नाली- नालो की बेहतर साफ सफाई पर भी प्रकाश डाला। नगर के अंतर्गत वार्डों को बेहतर सुसज्जित बनाने के लिए निगरानी समिति की सक्रियता को भी मुख्य विकास की कड़ी बताया। उन्होंने मलिन बस्तियों में रविवार शनिवार को विशेष सफाई अभियान चलाने की सलाह दी। जिला योजना समिति सदस्य व सभासद मीना विश्वकर्मा ने कहा कि वर्चुअल संवाद से मिली जानकारी नगर को स्वच्छ सुंदर बनाने में कारगर होगा।
विज्ञापन

इस दौरान राजेश चौहान, प्रमोद, शाहनवाज खान, मनोज कुमार, वैभव मिश्रा, सुधा शमार्, उर्मिला गुप्ता, गीता सोनकर सहित तमाम सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed