{"_id":"604edb5b225d4bc4c258a04a2c3d353f","slug":"club-captured-the-cup-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप पर साहिबा क्लब ने किया कब्जा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कप पर साहिबा क्लब ने किया कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Tue, 29 Dec 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे के लोको खेल मैदान पर चल रहे जय भवानी र्स्पोटिंग क्लब के तत्वावधान
विज्ञापन
मेँ 7 ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच सोमवार को खेला गया।
जिसमें साहिबा स्पोर्टिंग क्लब ने इस्लामपुर टाइगर स्पोर्टिंग क्लब को तीन गोल से हरा कर जेबीएस कप जीत लिया।
खेल के शुरुआत से ही साहिबा स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ियों ने विपक्षी खेमे में हलचल पैदा कर दी।
बराबर उन्हें छकाते रहे। खेल के दसवें मिनट में ही साहिबा के मिडफील्डर इंतजार ने पहला गोल दागकर टीम को आगे बढ़ाया। उसके बाद हावी खिलाड़ियों ने लगातार दबाव बनाते हुये दूसरा गोल कर टीम को सकते में ला दिया।
खेल के आखिरी क्षणों में चन्द्रजीत सिहं ने तीसरा गोल कर टीम को 3-0 से जीत दिलायी । इसी के साथ जेबीएस कप ट्राफी पर साहिबा र्स्पोटिंग क्लब इस्लामपुर ने कब्जा कर लिया ।
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि बसपा नेता अमरनाथ जायसवाल रहे । उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय लेने के साथ विजेता व उप विजेता को पुरस्कार वितरण किया ।इस दौरान अमरनाथ जायसवाल ने कहा कि फुटबाल का खेल रोमांच से भरा होता है।
हारजीत कोई मायने नहीं रखती। खेल में ईमानदारी, संयम व लगन का परिचय खिलाड़ियों को देना चाहिये। खेल से आपसी भाईचारा का निर्माण होता है ।
कहा कि मुगलसराय में खिलाड़ियों को जो भी समस्या होगी हम पूरी करने कि कोशिश करेंगे। रेफरी की भूमिका मोहन थापा व लाइन मैन गोल्डन व रोशन रहे । इस दौरान आरिफ, पप्पु, प्रेम, मनोज, रोशन, छोटू बंगाली ,मुकेश मौजूद रहे । संचालन मनीष ने व धन्यवाद ज्ञापन मनोज व आरिफ ने किया।