फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Clouds in the sky, the weather was happy

आसमान में छाए बादल, खुशनुमा रहा मौसम

Thu, 16 Jun 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Clouds in the sky, the weather was happy
चंदौली। जनपद में बुधवार की देर रात हल्की बूंदा बांदी व तेज हवा के कारण तापमान में गिरावट आने के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। बृहस्पतिवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहने से मौसम खुशनुमा बना रहा, हालांकि दिन चढ़ने के साथ सूरज के ताप में बढ़ोतरी हुई, लेकिन आम दिनों की अपेक्षा पारा काफी कम रहा। वही कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई ।
विज्ञापन

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में तापमान में परिवर्तन से गर्मी से राहत मिलने के साथ बारिश की संभावना है। जनपद में पिछले एक सप्ताह से लोग प्रचंड गर्मी से बेहाल हो गए हैं। बुधवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहने से मौसम खुशनुमा बना रहा, वहीं देर रात हल्की बूंदा बांदी से तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं पछुआ हवा व आसमान में बादल छाए रहने से पशु पक्षियों को भी गर्मी से राहत मिली है। तापमान में गिरावट से किसानों ने भी राहत की सांस ली है। वे अपने खेतों के तरफ रुख कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed