फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Clouds came out, no rain happened, temperature increased by three degrees

Chandauli News: उमड़ कर निकले बादल, नहीं हुई बारिश, तीन डिग्री बढ़ा तापमान

Thu, 26 Jun 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Clouds came out, no rain happened, temperature increased by three degrees
पीडीडीयू नगर। जिले में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। इसके बाद भी बादल उमड़ कर निकल गए, बारिश नहीं हुई वहीं तीन डिग्री तापमान बढ़ने से लोग गर्मी से परेशान रहे। बुधवार को भी सुबह से बादलों की लुकाछिपी चलती रही। इस दौरान कई बार बदल छाए लेकिन बारिश नहीं हुई। लोग उमस से परेशान रहे। बादलों के छाने के बावजूद जिले के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। यह मंगलवार के 34 से बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान पिछले 27 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर बरकरार रहा।
विज्ञापन


सुबह से बादलों के छाने का क्रम शुरू हो गया था। हालांकि बीच-बीच में बादलों के छट जाने से तीखी धूप निकलती रही। इससे लोगों को परेशानी हुई। शाम के चार बजे मौसम बदला और 20 किमी की रफ्तार से हवा चलने लगी। इससे लोगों को कुछ राहत मिली लेकिन बारिश न होने से मायूसी भी रही। बादल छाए रहने से सड़कों पर रौनक बढ़ी रही। लोग घरों से निकलकर मौसम का आनंद लेते देखे गए। जिले के चट्टी-चौराहों, चाय-पान की दुकानों पर लोग जुटे दिखे। वहीं धान की खेती करने वाले वे किसान, जिनके खेतों तक नहरों का पानी नहीं पहुंच पाता है, वे बारिश की दुआ कर रहे हैं। धान की खेती के लिए इस समय पानी की आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की है। मौसम में हो रहे परिवर्तन और समय पर मानसून के पहुंचने से लोग आशावान हैं।
विज्ञापन

कोट
जिले में बारिश की स्थिति बनी हुई है। बृहस्पतिवार को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और शुक्रवार को कई स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल कुमार सिंह, प्रभारी,राज्य कृषि व मौसम विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed