फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Closed shops without license

बिना लाइसेंस मांस की दूकानें बंद कराईं

Sat, 08 Apr 2017 01:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Sat, 08 Apr 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
Closed shops without license
मांस की दूकान बंद करते पुलिस कर्मी।
बगैर लाइसेंस के नगर के कुछ मांस विक्रेताओं ने शुक्रवार को अपनी दूकानें खोल दी। लेकिन इसकी सूचना मिलते ही एक्शन में आई पुलिस ने खुली दूकानों को फिर से बंद करा दिया। इसके बाद पुलिस ने हिदायत दी कि बिना लाईसेंस किसी ने भी मटन या मीट बेचने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर दूसरी तरफ मटन और मीट ब्रिकी के लिए लाईसेंस की जटिल प्रक्रिया के चलते विक्रेता नियमों को समझने में ही परेशान हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध बूचड़खानों और बिना लाईसेंस के मीट और मटन बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था। जिसके बाद जिले के सबसे बड़े नगर मुगलसराय में भी दर्जनों मटन और मीट की दूकानों पर पुलिस की सख्ती के बाद ताले लग गए। इससे बेरोजगार हुए विक्रेताओं के समक्ष परिवार को पालने का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

 कुछ दिन बीत जाने के बाद अधिकारियों की नजर फिरते ही शुक्रवार को एक फिर से कुछ मटन विक्रेताओं ने दूूकान खोलकर बेचने की कोशिश की। तभी किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कूड़ा बाजार पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही ने दोनों दूकानों को बंद करवा दिया और बिना लाइसेंस लिए दूकान नहीं खोलने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 वहीं कई मटन विक्रेताओं का कहना है लाइसेंस लेने के लिए नियमों को इतना सख्त बना दिया गया है कि उन्हें यह समझ ही नहीं आ रहा है कि जाएं तो जाएं कहां। कहा कि उन्हेें बताया गया है कि उन्हें कई स्थानों से एनओसी लेना है लेकिन कैसे और कहां से इसकी शुरुआत होगी इसकी स्पष्ट जानकारी देने के कोई भी अधिकारी तैयार नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed