फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cleanliness rally taken out in the city with gaiety

गाजे-बाजे के साथ नगर में निकाली गयी स्वच्छता रैली

Mon, 01 Nov 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness rally taken out in the city with gaiety
चकिया। नमामि गंगे परियोजना के तहत सोमवार को नगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नगर में गाजे-बाजे के साथ स्वच्छता रैली निकाली। ब्लाक संसाधन केंद्र से निकाली गई रैली ने पूरे नगर का भ्रमण कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

रैली के दौरान छात्र-छात्राएं मां गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित करने पर खुशी का इजहार करते हुए नारेबाजी की। रैली के दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में स्वच्छता से संबंधित स्लोगन लिखे नारों की तख्तियां लेकर चल रहे थे। रैली ने गांधी पार्क, महाराजा किला, ब्लाक तिराहा, सहदुल्लापुर होते हुए ब्लाक संसाधन केंद्र तक का सफर तय किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकिया पर पहुंचकर रैली गोष्ठी के रूप में बदल गई। अध्यापकों ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता अपनाने का संकल्प दिलाया। रैली के दौरान प्रधानाध्यापक राजेन्द्र सोनकर, मीना राय, रेखा रानी, मनीषा चौहान, रामाज्ञा सिंह, संदीप कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed