फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cleaning worker honored by garland

सफाई कर्मी को माला पहनाकर किया सम्मानित

Fri, 10 Apr 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Cleaning worker honored by garland
चंदौली। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पंचायतीराज विभाग की ओर से लगातार सफाई कर्मियों द्वारा साफ-सफाई कराया जा रहा है। सफाई कर्मियों के कार्य से कही लोग नाराज है तो कई जगहों पर सफाई कर्मी तल्लीनता से कार्य कर रहे है। शुक्रवार को नियामताबाद विकास खंड के मलोखर गांव में तैनात सफाई कर्मचारी संजय कुमार सोनकर के बेहतर कार्य को देखते हुए लोगों ने माला पहनाकर उसका स्वागत किया।
विज्ञापन

डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों को खाद्यान्न और मास्क तथा सेनेटाइजर देने में कई प्रधान सराहनीय कार्य कर रहे है। शुक्रवार को सकलडीहा विकास खंड के गंजख्वाजा में ग्राम प्रधान अशोक यादव ने 230 गरीब परिवारों में खाद्यान्न वितरित किया। इसके अलावा प्रधान ने 700 मास्क और 700 साबुन देकर साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं सकलडीहा के जलालपुर प्रधान कमलेश यादव ने 40 परिवारों को खाद्यान्न तथा दो-दो सौ मास्क और साबुन वितरित किया। इसके अलवा टिमिलपुरा प्रधान सीता जायसवाल ने 175 पैकेट खाद्यान्न वितरित किया। वहीं नियामताबाद के मलोखर में तैनात सफाई कर्मी संजय कुमार सोनकर को बेहतर कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed