फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Class 9 student on bicycle dies after truck overturns

Chandauli News: ट्रक पलटने से साइकिल सवार नौवीं की छात्रा की मौत

Wed, 30 Sep 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Class 9 student on bicycle dies after truck overturns
मोहनिया। मोहनिया-पटना पथ एनएच-319 पर मंगलवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार नौवीं की छात्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। इससे एनएच पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

कैथियां गांव निवासी धन्नु यादव की पुत्री खुशी कुमारी (14) अपग्रेडेड प्लस टू विद्यालय कटराकला में कक्षा नौ की छात्रा थी। मंगलवार सुबह वह साइकिल से विद्यालय जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से खुशी उसके नीचे दब गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। छात्रा की मौत से आक्रोशित लोगों ने एनएच-319 पर आवागमन रोक दिया। सूचना पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र भी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों को समझाकर जाम हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed