फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Clash over right-of-way involves use of sticks; several injured, including a father and son.

Chandauli News: रास्ते के विवाद में चलीं लाठियां, पिता-पुत्र समेत कई घायल

Tue, 29 Sep 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Clash over right-of-way involves use of sticks; several injured, including a father and son.
सकलडीहा के बहरवानी गांव में लाठी-डंडे चलने घायल। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : udhampur news
पीडीडीयू नगर। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बहरवानी गांव में रविवार शाम रास्ते के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने से पिता-पुत्र समेत कई लोग घायल हो गए। दो लोगों के सिर फूट गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। गांव में रास्ते के लिए दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। रामनारायण (60) का आरोप है कि कुछ लोग आए दिन रास्ते के विवाद को लेकर झगड़ा करते थे। रविवार शाम भी कहासुनी हुई। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में रामनारायण, उनके बेटे राजू (38) और कई अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पहुंचाया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed