{"_id":"6a611f97c33554cea40ef8ef","slug":"claims-of-air-facilities-at-14-petrol-pumps-proved-hollow-toilets-were-in-poor-condition-and-neither-water-nor-first-aid-boxes-were-available-chandauli-news-c-189-1-svns1010-151851-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 14 पेट्रोल पंपों पर हवा के दावे हवा, टॉयलेट बदहाल, पानी और फर्स्ट एड बॉक्स भी नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 14 पेट्रोल पंपों पर हवा के दावे हवा, टॉयलेट बदहाल, पानी और फर्स्ट एड बॉक्स भी नहीं मिला
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के नई बस्ती स्थित पेट्रोल पंप पर खराब पड़ा हवा भरने वाली मशीन। संवाद
पीडीडीयू नगर। राष्ट्रीय राजमार्ग और नगर क्षेत्र के 14 पेट्रोल पंपों में यात्रियों और वाहन चालकों के लिए जरूरी सुविधाओं के आदेश का पालन नहीं हो रहा। एक भी पेट्रोल पंप ऐसा नहीं मिला, जहां निशुल्क हवा की सुविधा सुचारु उपलब्ध हो।
कहीं, मशीन महीनों से खराब पड़ी है तो कहीं कर्मचारी के अभाव में हवा नहीं भरी जा रही। वहीं, आठ पेट्रोल पंपों के शौचालय गंदगी से पटे मिले या उपयोग लायक नहीं थे। छह पेट्रोल पंपों पर फर्स्ट एड बॉक्स और पेयजल की व्यवस्था नहीं थी।
भारतीय तेल विपणन कंपनियों के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को मुफ्त हवा, स्वच्छ शौचालय, शुद्ध पेयजल और फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा उपलब्ध कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन
जिले में अधिकांश पेट्रोल पंपों पर इन नियमों का पालन नहीं हो रहा है। इससे यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों को निशुल्क हवा की सुविधा न मिलने से हो रही है।
कई लोग वाहन में हवा भराने के लिए एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते रहे, लेकिन कहीं मशीन खराब मिली तो कहीं कर्मचारी ही नहीं था।
लोगों का कहना है कि पंप संचालक ग्राहकों की बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी कर रहे हैं।