फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chief Engineer inspected Ganga cutting

Chandauli News: मुख्य अभियंता ने गंगा कटान का किया निरीक्षण

Fri, 03 Nov 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Chief Engineer inspected Ganga cutting
जिले में पीडीडीयू नगर से सटे गांव कुंडा से लेकर धानापुर के नरौली तक गंगा कटान की समस्या की जानकारी के लिए सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता डीके पंडियाल ने कटान क्षेत्रों का दौरा कर जानकारी हासिल की। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन

चहनिया विकास खंड के रौना, कांवर, महुअरिया, चकरा, टांडाकला, जमालपुर, तिरगाँवा, हसनपुर, भूसौला, बड़गांवा, पुरवा नादी, सहेपुर आदि गंगा किनारे के गांव कटान से त्रस्त है। जिसमें कई मकान और कई एकड़ उपजाऊ भूमि गंगा में समाहित हो चुकी है। विधायक ने कटान क्षेत्रों में गंगा तट पर बोल्डर लगवाने और बाण गंगा नदी में रेगुलेटर लगवाने की मांग अधिकारीयों से की है। इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभुनारायाण यादव, अधीक्षण अभियंता केसरी सिंह, अधिशासी अभियंता मूसाखाड़ मनोज कुमार, एसडीएम अनुपम मिश्रा और जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed