फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chari village quota shop suspended

चारी गांव के कोटे की दुकान को निलंबित किया

Thu, 23 Apr 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Chari village quota shop suspended
कंदवा। राशन वितरण में अनियमितता पाए जाने पर उपजिलाधिकारी सदर विजय नारायण सिंह ने चारी गांव की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को निलंबित कर दिया है। वहीं निलंबित कोटेदारों के यहां के कार्डधारकों को चिरईगांव के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन

लाकडाउन में भी कोटेदार राशन वितरण में घालमेल से बाज नहीं आ रहे हैं। चारी गांव के लोगों ने कुछ दिनों पूर्व कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता बरते जाने की शिकायत जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल से की थी। जिस पर जिलाधिकारी ने शिकायत की जांच का निर्देश दिया था। क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक नरेंद्र चौबे ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और दो दर्जन कार्डधारकों का बयान लिया था। जिसके बाद उन्होंने अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर उपजिलाधिकारी ने चारी गांव के सस्ते गल्ले की दुकान को निलंबित कर दिया है। इससे पूर्व राशन वितरण में अनियमितता पर सुढ़ना और बकौड़ी गांव की सस्ते गल्ले के दुकान को भी निलंबित कर उनके यहां के कार्डधारकों को अलग अलग गांवों से संबद्ध कर दिया गया है। सुढना गांव के कोटेदार के खिलाफ तो कंदवा थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक नरेंद्र चौबे ने बताया कि अनियमितता के आरोप में दुकान को निलंबित कर वहां के कार्डधारकों को चिरईगांव की सस्ते गल्ले की दुकान से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed