फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chaotic elements pelted stones on Tejas capital

अराजक तत्वों ने तेजस राजधानी पर किया पथराव

Tue, 21 Sep 2021 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Chaotic elements pelted stones on Tejas capital
पीडीडीयू नगर। राजेंद्र नगर पटना से नई दिल्ली जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस पर रविवार की रात अराजक तत्वाें ने बक्सर के समीप पथराव कर दिया। इससे ट्रेन के कोच संख्या ए-5 के बर्थ संख्या 41 के पास का शीशा टूट गया। पीडीडीयू नगर स्टेशन पर पहुंचने पर शीशे की मरम्मत की गई। हांलाकि इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

ट्रेन के ए-5 कोच में सीट संख्या पर सवार राहुल गोगोई ने बताया कि ट्रेन राजेंद्रनगर से शाम 07.10 बजे खुली। कोच की साइड सीट संख्या 41 खाली देखा तो उस पर चला गया। रात नौ बजे ट्रेन जैसे ही बक्सर स्टेशन से आगे बढ़ी तभी तेज आवाज के साथ बड़ा सा पत्थर खिड़की से टकराया। यह संयोग ही था कि पत्थर अंदर नहीं आया। लेकिन पत्थर लगने से खिड़की का कांच टूट गया। इस घटना से कोच के यात्रियों में खलबली मच गई। इसकी सूचना आपात कालीन नंबर 139 पर दी गई। रात को सवा दस बजे के करीब जब ट्रेन पीडीडीयू नगर स्टेशन पर पहुंची तो इंजीनियरिंग विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचकर टूटे कांच की मरम्मत किए। इसके बाद ट्रेन आगे रवाना हुई। आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि ट्रेन पर पथराव हुआ था। इससे खिड़की की कांच टूटी है। किसी यात्री को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed