फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Changes in law required

कानून व्यवस्था में बदलाव जरूरी : महेंद्रनाथ

Fri, 22 Jan 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 22 Jan 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Changes in law required
सिविल बार एसोसिएशन की ओर से सदर तहसील सभागार में गुरुवार को बाबू सागर सिंह का 97 वां जयंती समारोह मनाया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर ‘बदलते सामाजिक परिदृश्य में वर्तमान भारतीय कानून की भूमिका’ पर एक दिवसीय गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि देश में बदलते परिवेश के मुताबिक यहां की कानून व्यवस्था में बदलाव किया जाता है, जो जरूरी है।

 उन्होंने कहा कि दहेज हत्या व बलात्कार जैसे आपराधिक कृत्य को अंजाम देने वाले अपराधियों के लिए सख्त कानून बने हैं, जो हाल में भी हुई घटनाओं को संज्ञान में लेकर उठाया गया कदम है।

इसके अतिरिक्त दहेज हत्या से जुड़े कानून में भी बदलाव किया गया है। कहा कि बाबू सागर सिंह एक महान प्रतिभा के धनी थे और सामाजिकता से जुड़े विभिन्न कार्यों को बिना स्वार्थ के सम्पादित किया करते थे। इस दौरान उन्होेंने सिविल बार एसोसिएशन के पुस्तकालय के लिए दो लाख रुपये सांसद निधि से देने का ऐलान किया।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार ने कहा कि समाज को बेहतर बनाने के लिए योगदान  देने वाला व्यक्ति महान होता है, जो सागर सिंह थे। इस अवसर पर विधायक सुशील सिंह ने कहा कि बाबू सागर सिंह के व्यक्तित्व से लोगों को प्रेरणा लेने की जरूरत है।

 अपर सत्र न्यायाधीश जैगमुद्दीन के अतिरिक्त सीजेएम ज्ञानेंद्र राव न्यायिक अधिकारियों के अलावा मुरलीधर सिंह, दरोगा सिंह, संतोष पाठक, अनिल यादव, एल. उमाशंकर, शमशेर बहादुर सिंह, सूर्यनाथ सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता विनोद कुमार सिंह व संचालन शशिशंकर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed