{"_id":"64aa74e1bc395a52470b27ef","slug":"chandauli-youth-drowned-in-moosakhad-dam-while-taking-bath-auto-driver-friend-ran-away-created-ruckus-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli: नहाने के दौरान मूसाखाड़ बांध में डूबा युवक, छोड़कर भागा ऑटो चालक मित्र, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli: नहाने के दौरान मूसाखाड़ बांध में डूबा युवक, छोड़कर भागा ऑटो चालक मित्र, मचा कोहराम
Sun, 09 Jul 2023 02:20 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 09 Jul 2023 02:20 PM IST
सार
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के गिधौली वार्ड निवासी ऑटो चालक दिलशाद उर्फ मीटठू (30) अपने एक मित्र के साथ शनिवार की शाम चकिया के मूसाखाड़ बांध में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन
मूसाखाड़ बांध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चकिया थाना क्षेत्र के मूसाखाड़ बांध में नहाने के दौरान शनिवार की शाम एक युवक डूब गया। यह देख उसके साथ गया उसका साथी ऑटो लेकर भाग गया।लेकिन आसपास के लोगों ने ऑटो का नम्बर नोट कर लिया। सूचना पर पुलिस गोताखोरों की मदद से जांच जुट गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Ghazipur Traffic: लहुरी काशी आ रहे हैं तो आपके काम की है यह खबर, सावन में हर रविवार-सोमवार लागू है ये व्यवस्था
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के गिधौली वार्ड निवासी ऑटो चालक दिलशाद उर्फ मीटठू (30) अपने एक मित्र के साथ शनिवार की शाम चकिया के मूसाखाड़ बांध में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन
उसे डूबता देख उसका दोस्त ऑटो लेकर भागने लगा ऑटो सवार को भागता देख स्थानीय लोगों ने ऑटो का नंबर नोट कर चकिया पुलिस को सूचना दिया।
ऑटो नंबर के आधार पर रविवार को वाहन स्वामी के यहां पहुंची युवक का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। वहीं मूसाखाड़ बांध में मगरमच्छ होने की सम्भावना पर कोई गोताखोर गहरे पानी में जाने को तैयार नहीं था,लेकिन पुलिस उनकी मदद से खोज में जुटी है। चकिया थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।